सोनुवा. बीडीओ ने मुखिया व मनरेगाकर्मियों संग की बैठक
सोनुवा : प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ प्रवेश कुमार साव ने मुखिया एवं मनरेगा कर्मचारियों के साथ बैठक की. मौके पर बीडीओ ने प्रत्येक गांव में कम से कम पांच डोभा के निर्माण का निर्देश दिया. उन्होंने पंचायतवार मनरेगा योजना की समीक्षा की. साथ ही कार्य में तेजी लाने निर्देश देते हुए लापरवाही बरतने वाले पंचायत सेवक व रोजगार सेवकों को कारवाई की चेतावानी दी.
बैठक के बाद बीडीओ ने बालजोड़ी व बारी पंचायत का दौरा कर तालाब व डोभा कार्य का निरीक्षण किया. बैठक में मुखिया पार्वती हेम्ब्रम, सुज्ञानी कोड़ाह, पद्मा मेलगांडी, पंचायत सेवक अकबर अंसारी, उत्तरा नायक, बाहादुला लागुरी, मानकी देवगम समेत काफी संख्या में पंचायत सेवक व रोजगार सेवक उपस्थित थे.
