जिले में तीन फीसदी बढ़ा अपराध अिभयान चला वारंटियाें को पकड़े

अपराध कंट्रोल करने का थाना प्रभारियों को एसपी ने दिया आदेश चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम में फरवरी की अपेक्षा मार्च माह में तीन फीसदी अपराध के ग्राफ में बढ़ोतरी हुई है. मार्च में बढ़े तीन फीसदी अपराध के बाद अप्रैल और मई माह में भी लगातार अपराध का सिलसिला जारी है. इस बीच लगातार हुई […]

अपराध कंट्रोल करने का थाना प्रभारियों को एसपी ने दिया आदेश

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम में फरवरी की अपेक्षा मार्च माह में तीन फीसदी अपराध के ग्राफ में बढ़ोतरी हुई है. मार्च में बढ़े तीन फीसदी अपराध के बाद अप्रैल और मई माह में भी लगातार अपराध का सिलसिला जारी है.
इस बीच लगातार हुई हत्याओं से क्राइम का ग्राफ बढ़ गया है. इसे लेकर एसपी डॉ माइकल राज एस ने सोमवार को अपने चैंबर में थाना प्रभारियों, इंस्पेक्टरों व डीएसपी संग बैठक कर क्राइम की समीक्षा की.
वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलेगा अभियान
एसपी ने विशेष अभियान चलाकर वारंटियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है. विभिन्न मामलों में वांछित अपराधियों की खोजबीन करने का आदेश दिया. नये अपराधी, जो पुलिस रिकॉर्ड में नहीं हैं, उनकी खोजबीन कर उन पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कहीं. जमानत पर रिहा हुए अपराधियों पर निगाह रखने की बात कही.
एसपी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करने आये लोगों से सही व्यवहार करने की पुलिस को हिदायत दी. थानों में आने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया. महिला उत्पीड़न या महिला से जुड़े मामले पर तत्काल कार्रवाई करने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >