कोल्हान के डीआइजी ने खंगाला सीसीटीवी फुटेज, नहीं मिला सुराग

चक्रधरपुर : रेलवे ठेकेदार के हत्यारों की पहचान करने के लिये कोल्हान के डीआइजी शंभू ठाकुर ने चक्रधरपुर स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. लेकिन पुलिस को सीसीटीवी कैमरा से कोई सुराग नहीं मिल सका. इस दौरान पश्चिमी सिंहभूम पुलिस अधीक्षक डॉ माइकल राज ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम में ड‍्यूटी दे रहे आरपीएफ जवानों से […]

चक्रधरपुर : रेलवे ठेकेदार के हत्यारों की पहचान करने के लिये कोल्हान के डीआइजी शंभू ठाकुर ने चक्रधरपुर स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. लेकिन पुलिस को सीसीटीवी कैमरा से कोई सुराग नहीं मिल सका. इस दौरान पश्चिमी सिंहभूम पुलिस अधीक्षक डॉ माइकल राज ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम में ड‍्यूटी दे रहे आरपीएफ जवानों से फुटेज कैद नहीं होने के संदर्भ में भी पूछताछ की.

इस पर आरपीएफ जवानों का कहना था कि सीसीटीवी का डिसप्ले खराब होने के कारण मरम्मत कार्य चल रहा था. इस वजह से सीसीटीवी फुटेज नहीं आ सका. इस दौरान आरपीएफ के एएससी एम चिनप्पा से भी सीसीटीवी कैमरे के संदर्भ में पूछताछ की गयी. इसके बाद पुलिस महकमा ने रेलवे स्टेशन के बुकिंग काउंटर का जायजा लिया. मौके पर एसपी डॉ माइकल राज, प्रशिक्षु एसपी पीयूष पांडेय, डीएसपी अजय केरकेट्टा मौजूद थे.

डॉग स्क्वॉयड की ली गयी मदद

रेलवे के ठेकेदार के हत्यारों का सुराग लगाने के लिए पुलिस ने खोजी कुत्तों की मदद ली. सोमवार को शाम करीब छह बजे खोजी कुत्ते को लेकर घटना स्थल पर पहुंची. डॉग स्क्वॉयड घटनास्थल से रेलवे अस्पताल तक जाकर ठहर गया.

रेलवे के पे ऑफिस गया था बलराम

बताया जाता है कि रेलवे ठेकेदार बलराम सिंह सीनी से चक्रधरपुर इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन से आये थे. वह घटना से पहले रेलवे टेंडर विभाग व पे ऑफिस गये थे. विभागीय काम करने के बाद वह तुरंत ही टेंडर कार्यालय से स्टेशन की तरफ आये थे. इसी दौरान स्टेशन जूस दुकान के समीप अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी. इन तमाम पहलू पर भी पुलिस तहकीकात कर रही है. हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >