चित्रांकन में प्रेरणा कुमारी प्रथम

रानी रसाल मंजरी राजकीय कन्या स्कूल में पेंटिंग कार्यशाला चक्रधरपुर : शनिवार को रानी रसाल मंजरी राजकीय कन्या स्कूल व राजा नरपत सिंह बालिका उच्च विद्यालय परिसर में संस्था नयी दिशा व पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पेंटिंग पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप […]

रानी रसाल मंजरी राजकीय कन्या स्कूल में पेंटिंग कार्यशाला

चक्रधरपुर : शनिवार को रानी रसाल मंजरी राजकीय कन्या स्कूल व राजा नरपत सिंह बालिका उच्च विद्यालय परिसर में संस्था नयी दिशा व पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पेंटिंग पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में हाई स्कूल प्राचार्या सीखा खवास व विशिष्ट अतिथि में आरपीएस इंटर कॉलेज के प्रो शिवपूजन सिंह, संस्था के अध्यक्ष जेपी शेखर ने विधिवत रूप से कार्यशाला का उदघाटन किया.
कार्यशाला में विभिन्न कलाअों की बारीकियां सिखायी गयीं. मौके पर सीखा खवास ने कहा कि लगन, सृजनात्मक सोच एवं पक्के इरादे से ही काम करना चाहिए, तभी सफलता मिलेगी. विशिष्ट अतिथि प्रो श्री सिंह ने कहा कि बच्चों को कलात्मक सोच विकसित करनी चाहिए, ताकि उनकी प्रतिभा निखर सके.
चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रेरणा कुमारी प्रथम, वैशाली सिंह द्वितीय, मुस्कान कुमारी तृतीय, लेख प्रतियोगिता में वैशाली सिंह, मुस्कान कुमारी, सिमरन कुमारी, पेंटिंग में आरती कुमारी, दिपाणी प्रमाणिक, ममता कांडेयांग, डॉस प्रतियोगिता में शालू पटवा, ज्योति पासवान, नंदनी कुमारी, गायन में सिवानी पाल,
रंगोली प्रतियोगिता जोड़ा में किया गया, जिसमें सोमारी तिर्की व शुसमा कांडेयांग, बतासी घरवाल व पिंकी कुमारी, सीमा कुमारी व चंदा कुमारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया. जबकि क्विज में आरती कुमारी, शिवानी महतो, दिपांकी प्रमाणिक, भारती महतो, मेघा यादव, प्रेरणा कुमारी, पूजा प्रमाणिक, वैशाली सिंह, मेघा कुमारी यादव को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >