दीपक के करीबियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बनायी संदिग्धों की सूची

पंचायत चुनाव के दौरान फरार लोगों से दीपक का विवाद हुआ था सभी संदिग्ध दीपक के गांव के ही रहने वाले हैं चाईबासा : दीपक सामड हत्याकांड में पुलिस की दबिश के बाद कई संदिग्ध अंडर ग्राउंड हो गये हैं. पुलिस ने मामले में कई संदिग्धों की सूची बनायी है. इनमें से अधिकतर लोग दीपक […]

पंचायत चुनाव के दौरान फरार लोगों से दीपक का विवाद हुआ था

सभी संदिग्ध दीपक के गांव के ही रहने वाले हैं
चाईबासा : दीपक सामड हत्याकांड में पुलिस की दबिश के बाद कई संदिग्ध अंडर ग्राउंड हो गये हैं. पुलिस ने मामले में कई संदिग्धों की सूची बनायी है. इनमें से अधिकतर लोग दीपक के गांव तांतनगर के गितिलआदेर के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि फरार लोगों के साथ पंचायत चुनाव में दीपक का विवाद हुआ था. घरवालों व करीबियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने संदिग्धों की सूची बनायी है. इन लोगों के अंडरग्राउंड होने के बाद पुलिस का शक और बढ़ गया है.
उधर, दीपक हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी मुफ्फसिल पुलिस ने मंगलवार की रात कुछ लोगों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया. जिनसे पूछताछ की जा रही है. गौरतलब हो कि दीपक की बीते दिनों गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >