चाईबासा : झींकपानी थाना क्षेत्र में विवाहिता का मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या मामले में पुलिस ने आठ माह बाद हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. ज्ञात हो कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक ने हत्या की आशंका जतायी थी. उक्त मामले में पुलिस निरीक्षक ने केस बंद करने के पूर्व की गयी समीक्षा में हत्या का मामला दर्ज करने को कहा. घटना पांच सितंबर 2015 को झींकपानी थाना क्षेत्र के टाकागुटू सूरजाबासा टोला की है.
बुधनी गोप की बेटी पार्वती गोप ने सुबह अपने घर पर साड़ी से खूंटे में फांसी लगा लगी थी. घटना के समय बुधनी गोप खेत में गयी थी. बुधनी ने मामले में किसी को दोषी नहीं ठहराया था. उसके मुताबिक उसकी बेटी की शादी कुमारडुंगी के तिलेपी निवासी बबलू खंडाइत से हुई थी. शादी के बाद पार्वती मायके आयी थी.
