चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण का अनुबंध खत्म हो जाने के बावजूद हावड़ा से खुलने वाली गीतांजलि व अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन में पेंट्रीकार चल रहा है. जबकि अनुबंध खत्म होने से एक माह पहले रेलवे को आवेदन जमा करना अनिवार्य होता है.
ऐसी स्थिति में खाद्य संरक्षा व मानक प्राधिकरण ने पेंट्रीकार संचालकों को नया अनुबंध या अनुबंध विस्तार को लेकर कोई निर्णय नहीं ले सकी है. हालांकि दपू रेलवे के नामित अधिकारी ने ट्रेवल फूड सेफ्टी कमीश्नर गार्डनरीच एवं उपमुख्य वाणिज्य प्रबंधक (कैटरिंग) को इस मामले से सूचित कर दिया है.
