सौर ऊर्जा से जगमग होगा चक्रधरपुर स्टेशन

जून में लगेगा सौर ऊर्जा संयंत्र : सत्यम प्रकाश चक्रधरपुर : सौर ऊर्जा से रोशन होगा चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन. दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से चक्रधरपुर स्टेशन पर 40 किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इस परियोजना को लगाने के लिए विशेषज्ञ टीम ने सोमवार को चक्रधरपुर स्टेशन […]

जून में लगेगा सौर ऊर्जा संयंत्र : सत्यम प्रकाश

चक्रधरपुर : सौर ऊर्जा से रोशन होगा चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन. दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से चक्रधरपुर स्टेशन पर 40 किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इस परियोजना को लगाने के लिए विशेषज्ञ टीम ने सोमवार को चक्रधरपुर स्टेशन भवन व छत का जायजा लिया. संयंत्र के लिए अावश्यक कागजी कार्यों को पूर्ण किया. मालूम रहे कि इस प्लांट की स्थापना पर करोड़ों रुपये खर्च होने का अनुमान है. इससे प्रतिवर्ष लाखों यूनिट बिजली का उत्पादन किया जायेगा. वहीं कार्बन के उत्सर्जन में कमी आयेगी और रेलवे के ऊर्जा बिल पर करोड़ों रुपये की बचत होगी.
वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह जनसंपर्क अधिकारी सत्यम प्रकाश ने कहा कि ऊर्जा की मांग को पूरा करने एवं और अधिक पर्यावरण अनुकूल उपायों को अपनाने के उद्देश्य के मद्देनजर चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाया जायेगा. जून के अंतिम सप्ताह चक्रधरपुर में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का काम प्रारंभ होगा.
उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा से चक्रधरपुर स्टेशन व परिसर, आसपास के दफ्तर और रेल आवासों व डीआरएम कायार्लय में बिजली का उपयोग किया जायेगा.
40 किलोवाट बिजली उत्पादन करेगी रेलवे, करोड़ों रुपये की होगी बचत
सौर ऊर्जा से उत्पादित बिजली की 100 % होगी खपत
सौर ऊर्जा संयंत्र मौसम पर निर्भर होता है. मौसम की खराबी और अन्य कारणों से बिजली उत्पादन प्रभावित हो सकता है. इसके लिये रेलवे स्टेशन में बिजली आपूर्ति के पुराने तकनीक को यथावत रखा जायेगा. ताकि अापातकालीन स्थिति में ग्रिड से रेलवे स्टेशन को बिजली आपूर्ति की जा सके. वहीं सौर ऊर्जा संयंत्र से उत्पादित बिजली की सौ फीसदी खपत करने की योजना बनायी गयी है. इससे सौर ऊर्जा संयंत्र और रेलवे ग्रिड के बीच बिजली संचालित हो सकेगा.
अत्याधिक बिजली को सौर ऊर्जा संयंत्र से रेलवे ग्रिड को भी भेजा जायेगा. जहां से अवश्यकतानुसार रेलवे कॉलोनी और कार्यालयों में बिजली खपत की जायेगी. वरीय मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य) विभाग को तमाम सिस्टम की देखरेख करने की जिम्मेवारी सौंपी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >