रेलवे कॉलोनी में बच्चे का शव मिला

मनोहरपुर: मां का आरोप- पीट-पीट कर की गयी है हत्या बच्चे के शरीर पर पीटने के भी निशान मिले मनोहरपुर : झारखंड-ओड़िशा सीमावर्ती क्षेत्र पर स्थित हाथीबाड़ी थानाक्षेत्र अंर्तगत नुआगांव के रेलवे कॉलोनी के पीछे से रोहित(5 वर्ष) का शव सोमवार को बरामद किया गया. उसके शरीर पर पीटने के निशान हैं. रोहित समद रेलवे […]

मनोहरपुर: मां का आरोप- पीट-पीट कर की गयी है हत्या

बच्चे के शरीर पर पीटने के भी निशान मिले
मनोहरपुर : झारखंड-ओड़िशा सीमावर्ती क्षेत्र पर स्थित हाथीबाड़ी थानाक्षेत्र अंर्तगत नुआगांव के रेलवे कॉलोनी के पीछे से रोहित(5 वर्ष) का शव सोमवार को बरामद किया गया. उसके शरीर पर पीटने के निशान हैं. रोहित समद रेलवे स्टेशन के नजदीक आसनबेड़ा गांव का रहने वाला है.रोहित के पिता की मौत विगत दो वर्ष पहले हो चुकी है.
रोहित अपनी मां शांति समद के साथ गांव में रहता था. मृतक की मां शांति समद के अनुसार रोहित की हत्या पीट-पीट कर की गयी है. हाथीबाड़ी पुलिस ने रोहित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम कराकर मृतक के परिजनों को सौंप दिया है. इस बाबत हाथीबाड़ी थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >