प सिंहभूम. अनुमंडल के एसडीओ संग डीसी ने की बैठक
चक्रधरपुर, जगन्नाथपुर व चाईबासा के एसडीओ को अतिक्रमण स्थल को चिह्नित करने का आदेश
एसडीओ की रिपोर्ट के बाद व्यापक पैमाने पर चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
चाईबासा : सरकारी जमीन, सड़क पर कब्जा करने वाले चिह्नित होंगे. किस व्यक्ति, दुकानदार या संस्थान ने किस क्षेत्र में कौन सी सरकारी जमीन या सड़क पर अतिक्रमण किया है, इसकी सूची तैयार होगी. जगन्नाथपुर, चक्रधरपुर तथा चाईबासा एसडीओ को अपने -अपने क्षेत्र के अतिक्रमण स्थल चिह्नित करने का आदेश दिया गया है.
यह आदेश उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख पी ने बुधवार को दिया. गोपनीय शाखा में जिले के तीनों अनुमंडल पदाधिकारी के संग बैठक कर डीसी ने अनुमंडल पदाधिकारियों से अतिक्रमण की समीक्षा रिपोर्ट मांगी है. तीनों अनुमंडल से अतिक्रमण की समीक्षा रिपोर्ट आने के बाद व्यापक पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा. उपायुक्त तीनों अनुमंडल के
अतिक्रमण रिपोर्ट की समीक्षा कर सरकारी जमीन व सडक को अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश जारी करेंगे . डीसी ने बताया कि तीनों अनुमंडल पदाधिकारी को अपने क्षेत्र में अतिक्रमण की स्थिति की समीक्षा करने का आदेश दिया गया है . समीक्षा रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी .
