चार मकान जलकर खाक

चाईबासा . तांतनगर प्रखंड के लोवाहातु गांव में लगी आग चाईबासा : तांतनगर प्रखंड के लोवाहातु गांव में मंगलवार की दोपहर आग लग गयी. आग लगने से सरदार चातार, सतारी चातार, सोनाराम तथा गणेश गोप का घर जलकर खाक हो गया. घर में रखे सभी सामान भी आग की चपेट में आने से स्वाहा हो […]

चाईबासा . तांतनगर प्रखंड के लोवाहातु गांव में लगी आग

चाईबासा : तांतनगर प्रखंड के लोवाहातु गांव में मंगलवार की दोपहर आग लग गयी. आग लगने से सरदार चातार, सतारी चातार, सोनाराम तथा गणेश गोप का घर जलकर खाक हो गया. घर में रखे सभी सामान भी आग की चपेट में आने से स्वाहा हो गये. आग लगने की सूचना पाकर विधायक प्रतिनिधि सुनील सिरका ने दमकल केंद्र में फोन किया. थोड़ी देर में दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. तब तक चारों पीड़ितों का मकान काफी जल गया था.
मौके पर तांतनगर सीओ, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जवाहर बोयपाई, अभय बिरूली तथा जिला परिषद सदस्य तथा विधायक प्रतिनिधि सुनील सिरका ने पहुंचकर आग बुझाने में मदद की. चारों पीड़ितों को इंदिरा आवास तथा तत्काल राशन उपलब्ध कराने की मांग की गयी. तांतनगर एमओ ने शीघ्र चावल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि तांतनगर प्रखंड से महज चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित लोवाहातु गांव विकास से कोसों दूर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >