टीआरएल विभाग की व्यवस्था पर जतायी खुशी, विद्यार्थियों को दी बधाई

टीम में शामिल सदस्य अध्यक्ष : प्रो बीएल चौधरी, पूर्व कुलपति, मोहनलाल सुखाडिया विवि, राजस्थान मेंबर को -ऑडिनेटर : डॉ आरजी साखनवड़े, शिवाजी विवि, कोल्हापुर सदस्य : – डॉ मेवा सिंह, मैसूर विश्वविद्यालय – प्रो डॉ एसवी सुधीर, निदेशक, यूजीसी एकेडेमिक स्टाफ कॉलेज, यूनिर्वसिर्टी ऑफ केरल -प्रो डॉ बी विनता, को-ऑडिनेटर (आइक्यूएसी), भारतियर विवि, तमिलनाडु […]

टीम में शामिल सदस्य

अध्यक्ष : प्रो बीएल चौधरी, पूर्व कुलपति, मोहनलाल सुखाडिया विवि, राजस्थान
मेंबर को -ऑडिनेटर : डॉ आरजी साखनवड़े, शिवाजी विवि, कोल्हापुर
सदस्य : – डॉ मेवा सिंह, मैसूर विश्वविद्यालय
– प्रो डॉ एसवी सुधीर, निदेशक, यूजीसी एकेडेमिक स्टाफ कॉलेज, यूनिर्वसिर्टी ऑफ केरल
-प्रो डॉ बी विनता, को-ऑडिनेटर (आइक्यूएसी), भारतियर विवि, तमिलनाडु
– डॉ विजय कुमार दास, बर्दवान विवि, पश्चिम बंगाल
– प्रो सुष्मित प्रसाद पाणि, निदेशक, दूरस्थ शिक्षा, उत्कल विवि, भुवनेश्वर
गुणवत्ता शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत
नैक टीम ने अंगीभूत व संबंद्ध कॉलेजों के प्रभारी व प्रिंसिपलों के साथ की बैठक
विवि व कॉलेजों के संपर्क पर जानकारी मांगी, पत्राचार के तरीके को जानने की कोशिश की
चाईबासा : सकारात्मक सोच से ही होता है विकास, नेतृत्व करने वाले अधिकारी जिम्मेदारी अधिक होती है. उन्हें हमेशा सकारात्मक सोच रखने की जरूरत है. उक्त बातें नैक टीम के अध्यक्ष प्रो बीएल चौधरी ने संबद्ध व अंगीभूत कॉलेजों के प्रभारी व प्रिंसिपलों की एक बैठक में कहीं.
टीम ने प्रभारी प्रिंसिपलों से कहा कि अब गुणवत्ता शिक्षा देने की जरूरत है. विद्यार्थी को जब तक गुणवत्ता शिक्षा नहीं मिलेगी, तब तक विद्यार्थी अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पायेंगे. विवि में शिक्षकों की कमी है. इस पर सरकार को गंभीर होने की जरूरत है.
इस दौरान प्रिंसिपलों को विवि के साथ संपर्क किस तरह से बनी रहती है, सूचना का अादान-प्रदान कैसे होता है आदि की जानकारी ली गयी. बैठक में सभी प्रभारियों को विद्यार्थियों की समस्या को गंभीरता से लेने की बात कही गयी.
टीम के सदस्यों ने बारी-बारी से सभी प्रिंसिपलों से प्रतिक्रिया मांगी तथा नैक की विस्तृत जानकारी दी. नैक से मिलने वाली ग्रेडिंग से कॉलेज को मिलेगा ने वाले लाभ, गुणवत्ता शिक्षा, कॉलेज मिशन व विजन तथा एकेडमिक कैलेंडर का लाभ बताया. मौके पर टीम के सदस्य के अलावा टाटा कॉलेज प्रभारी कस्तुरी बोयपाई, पूर्णिमा कुमार, डॉ एके ठाकुर, डॉ उषा शुक्ला समेत अंभीभूत व संबंद्ध कॉलेजों के प्रभारी उपस्थित थे.
लक्ष्य निर्धारित कर करें पढ़ाई, मिलेगी सफलता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >