सोनुवा लैंपस में लाभुकों ने किया हंगामा, पहुंची पुलिस

सोनुवा : मंगलवार को एक बार फिर सोनुवा लैंपस में भुगतान को लेकर ग्राहकोंं ने जमकर बवाल किया. हंगामे को लेकर पुलिस को बुलानी पड़ी, इसके बाद मामला शांत हुआ. जानकारी के मुताबिक मंगलवार को कुछ ग्राहकों के दवाब में कैशियर सलाय कोड़ा ने क्रम तोड़ कर भुगतान शुरू कर दिया. इस दौरान करीब 27 […]

सोनुवा : मंगलवार को एक बार फिर सोनुवा लैंपस में भुगतान को लेकर ग्राहकोंं ने जमकर बवाल किया. हंगामे को लेकर पुलिस को बुलानी पड़ी, इसके बाद मामला शांत हुआ. जानकारी के मुताबिक मंगलवार को कुछ ग्राहकों के दवाब में कैशियर सलाय कोड़ा ने क्रम तोड़ कर भुगतान शुरू कर दिया. इस दौरान करीब 27 ग्राहकों का भुगतान किया गया. इसकी जानकारी जब अन्य ग्राहकों को हुई, तो वे लैंपस में पहुंच गये और हंगामा करने लगे. आक्रोशित ग्राहक मंगलवार को किये गये सभी भुगतान को रद करने की मांग कर रहे थे. इसके बाद कैशियर ने लैंपस के एसडीसीसी बैंक पहुंच कर भुगतान को रद करने का आवेदन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >