सड़क हादसे में दो की मौत

हाता- चाईबासा मेन रोड पर हुई दुर्घटना अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दोनों की गयी जान कोवाली के रहने वाले थे राहुल व बीडियो सरदार शादी समारोह में बाइक से आये थे राजनगर राजनगर : हाता- चाईबासा मुख्य मार्ग के हेंसल एवं सिजुलता गांव के बीच सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार राहुल सरदार (26 […]

हाता- चाईबासा मेन रोड पर हुई दुर्घटना

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दोनों की गयी जान
कोवाली के रहने वाले थे राहुल व बीडियो सरदार
शादी समारोह में बाइक से आये थे राजनगर
राजनगर : हाता- चाईबासा मुख्य मार्ग के हेंसल एवं सिजुलता गांव के बीच सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार राहुल सरदार (26 वर्ष) एवं वीडियो सरदार (25 वर्ष) की मौत हो गयी. घटना मंगलवार की रात 11 बजे घटी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया है.
जानकारी के अनुसार कोवाली थाना क्षेत्र के पोस्ट अामलातोला निवासी राहुल सरदार एवं बीडियो सरदार राजनगर थाना क्षेत्र के हेंसल गांव में शादी समारोह में आये हुए थे. हेंसल से राजनगर की ओर घूमने के लिए मोटरसाइकिल (जेएच 05 बीइ 0731) से जा रहे थे. इसी क्रम में मोटरसाइकिल को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी.
इससे घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी. घटना की सूचना जब स्थानीय थाना को मिली तो पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >