रेलवे.जल संकट से जूझ रहे बंडामुंडा के 3000 रेलकर्मी
कोयल नदी से होगी बंडामुंडा के रेलवे क्वार्टरों में पानी सप्लाई : रेलवे
दिन में ड्यूटी व रात को पानी भर रहे हैं रेलकर्मी
मनोहरपुर : चक्रधरपुर रेलमंडल के बंडामुंडा में तीन हजार से ज्यादा रेलकर्मियों के क्वार्टरों में पिछले एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति बंद है. इससे आक्रोशित कर्मचारियों ने मंगलवार को बंडामुंडा के आइओडब्ल्यू कार्यालय का घेराव किया. साउथ ईर्स्टन रेलवे मेंस कांग्रेस के मुकेश कुमार पांडे,जी चंद्रशेखर समेत सैकड़ों रेल कर्मचारियों ने आइओडब्ल्यू एस दास का घेराव किया.
पिछले एक सप्ताह से क्वाटरों में पानी नहीं आने के कारण देर रात तक लोग पानी के टैंकर अथवा नलकूप से लाइन लगाकर पानी ले रहे हैं.
बंडामुंडा रेलवे कॉलोनी समेत रेल मंडल अंर्तगत अन्य रेलवे कॉलोनी में प्रत्येक गर्मी में इस प्रकार की समस्या से दो चार होना पड़ता है. दूसरी ओर, राउरकेला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंडामुंडा रेलवे एरिया मैनेजर नरेंद्र कुमार से मुलाकात कर रेलवे कॉलोनी में पानी की समस्या को दूर करने की गुहार लगायी है. भाजपा कार्यकर्ताओं को रेल अधिकारियों ने शीघ्र ही कॉलोनी में पानी की समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया. उन्होंने बताया कि कोयल नदी के जोबाघाट स्थित रेलवे पंप हाउस के समीप तीन डीप बोरिंग कर पानी की आपूर्ति
की जायेगी.
