चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन और प्लेटफार्म से जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है. िजसके कारण आये दिन प्लेटफार्म का जल निकासी कोलेकर समस्या उत्पन्न हो रही है.
वर्षों पुरानी चक्रधरपुर स्टेशन व प्लेटफार्म का ड्रेनेज सिस्टम है. मरम्मत व देखरेख के अभाव में ड्रेन संकीर्ण और जाम हो चुका है. लेकिन रेलवे पुराने ड्रेनेज सिस्टम को नये सिरे से बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है. यहीं कारण है कि चक्रधरपुर के डाकघर के समीप प्लेटफॉर्म का गंदा पानी जमा हो गया है. इससे क्षेत्र में गंदगी फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है.
डाकघर सड़क ड्रेन की सफाई तीन दिन बाद भी नहीं हो सकी है. इसके मद्देनजर रेलवे को प्राइवेट कर्मचारियों से ड्रेन तोड़ कर बनाने की जिम्मेवारी सौंपी गयी. परंतु स्टेशन के सभी ड्रेनों की यह समस्या है, रेलवे को समय रहते पुराना ड्रेन को नये ड्रेनेज सिस्टम में बदलना बेहद जरूरी हो गया है.
