प्रिंसिपल ने छात्र व कॉलेज के कर्मचारी पर किया केस

मनोहरपुर : मनोहरपुर स्थित संत अगस्तीन कॉलेज की प्राचार्या डॉ सुमन मंजुला मिंज ने कॉलेज के एक कर्मी व एक छात्र के खिलाफ मनोहरपुर थाने में शिकायत की है. शिकायत में प्राचार्या ने बताया है कि कॉलेज में भीमराव अांबेडकर जयंती समारोह के दौरान मेरे मोबाइल पर 9835348100 से संतोष कुमार गुप्ता ने अपने को […]

मनोहरपुर : मनोहरपुर स्थित संत अगस्तीन कॉलेज की प्राचार्या डॉ सुमन मंजुला मिंज ने कॉलेज के एक कर्मी व एक छात्र के खिलाफ मनोहरपुर थाने में शिकायत की है. शिकायत में प्राचार्या ने बताया है कि कॉलेज में भीमराव अांबेडकर जयंती समारोह के दौरान मेरे मोबाइल पर 9835348100 से संतोष कुमार गुप्ता ने अपने को कॉलेज का छात्र बताते हुए 14 अप्रैल को कॉलेज नहीं खोलने का कारण पूछा गया और धमकी भी दी गयी.

साथ ही उसने बताया कि कॉलेज खुले रहने की जानकारी उसे कॉलेज के अमित देमंता ने दी है. प्राचार्या ने अपनी शिकायत में फोन पर छात्र की ओर से कॉलेज में मारपीट, हंगामा व तोड़फोड़ करने की धमकी दी गयी है. प्राचार्य ने बताया कि इस घटना के बाबत कॉलेज के मैनेजिंग कमेटी के सचिव को उन्होंने इसकी जानकारी दे दी है.

प्राचार्या द्वारा कानूनी कार्रवाई करने की मांग पर कॉलेज के छात्र संतोष कुमार गुप्ता व कॉलेज के स्टॉफ अमित देमता के विरुद्ध मनोहरपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >