पुलिस कार्रवाई के खिलाफ लोग उग्र
चक्रधरपुर : चक्रधपुर नगर पर्षद के वार्ड संख्या पांच में शनिवार की रात पथराव के बाद स्थानीय लोगों की शिकायत पर वार्ड 18 में आरोपियों को गिरफ्तार करने गयी पुलिस पर लोगों ने मारपीट, धार्मिक स्थल की दीवार तोड़ने व खड़े वाहनों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया. घटना के विरोध में रविवार की सुबह वार्ड संख्या 18 के सैकड़ों लोग सड़क पर उतर गये. सूचना पर विधायक शशिभूषण सामाड व नगर पर्षद अध्यक्ष केडी साह समेत अन्य मौके पर पहुंचे और कथित पुलिसिया कार्रवाई का विरोध जताया.
पीड़ितों ने थाने में पुलिस के खिलाफ लिखित शिकायत की है. आरोप है कि थाना में पदस्थापित प्रशिक्षु आइपीएस पीयूष पांडेय के नेतृत्व में आये 20-25 अारक्षियों ने शनिवार की रात वार्ड संख्या 18 में लोगों के साथ मारपीट की. दंदासाई स्थित एक धार्मिक स्थल की दीवार तोड़ दी.
क्या है मामला : जानकारी के अनुसार रामनवमी की दोपहर एक युवक बेहोशी की हालत में मिला था. इसके बाद एक पक्ष ने कुछ युवकों को पीट दिया. युवक के होश आने पर पता चला कि उसकी पिटाई नहीं की गयी थी. इसके बाद मामला बढ़ गया.
चक्रधरपुर में तनाव की स्थिति
पुलिस ने किसी पर जुल्म नहीं किया : पीयूष पांडेय
प्रशिक्षु आइपीएस पीयूष पांडेय ने चक्रधरपुर थाना पहुंचे विधायक व अन्य लोगों के सामने कहा कि जैसा लोग आरोप लगा रहे हैं, वैसी कोई घटना नहीं हुई है. पुलिस ने किसी पर जुल्म नहीं किया है. पुलिस केवल दोषी को गिरफ्तार करने गयी थी.
