रेलवे जमीन दे, गरीबों का बनायेंगे घर

चक्रधरपुर : रेलवे अपनी खाली जमीन मुहैया कराये, तो झोपड़पट्टी में रहने वालों लोगों को घर बनाकर देगी नगर पर्षद. उक्त बातें चक्रधरपुर नगर पर्षद कृष्णदेव शाह ने मंडल रेल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद से कही. शुक्रवार को चक्रधरपुर नगर पर्षद अध्यक्ष कृष्णदेव शाह व पांच वार्ड सदस्य मंडल रेल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद से मिले. इस […]

चक्रधरपुर : रेलवे अपनी खाली जमीन मुहैया कराये, तो झोपड़पट्टी में रहने वालों लोगों को घर बनाकर देगी नगर पर्षद. उक्त बातें चक्रधरपुर नगर पर्षद कृष्णदेव शाह ने मंडल रेल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद से कही.

शुक्रवार को चक्रधरपुर नगर पर्षद अध्यक्ष कृष्णदेव शाह व पांच वार्ड सदस्य मंडल रेल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद से मिले. इस दौरान उन्होंने रेलवे कॉलोनियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण करने की अपील की. श्री शाह ने कहा कि रेलवे की अनुमति नहीं मिलने के कारण कई योजना शुरू नहीं हो सकी है. रेलवे क्षेत्र में विकास कार्यों की शीघ्र अनुमति प्रदान करे. ताकि क्षेत्र के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का सख्त निर्देश है कि खुले में शौच नहीं करना है, इसका अनुपालन कर रेलवे क्षेत्र में शौचालय बनाकर दिया जाये. इस पर रेल प्रबंधन श्री प्रसाद से सकारात्मक आश्वासन दिया है. वहीं वार्ड पार्षद माया रानी मल ने क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर तीन नंबर थाना को चालू करने और भवन व्यवस्था कराने का अपील की. वार्ड सदस्य सोमनाथ रजक, माया रानी मल, नीकू सिंह व रीना मुखी ने भी अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को रखा.

पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा: चक्रधरपुर नगर पार्षद अध्यक्ष श्री शाह व वार्ड सदस्यों ने रेल प्रबंधक को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा.

पत्र में वार्ड 15 इतवारी बाजार से जस्सु दुकान तक पीसीसी सड़क बनाने, वार्ड 14 में रेल आवास संख्या एम/37बी/1-2 से शिव मंदिर तक पीसीसी सड़क निर्माण करने, वार्ड संख्या 13 में आरई कॉलोनी रेल आवास ए/17/1 से ए/9बी तक पीसीसी सड़क व वार्ड संख्या 22 में हरिजन बस्ती में मनु के आवास से अनुप आवास भाया वृंदावन आवास तक नाली निर्माण करने की मांग की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >