केयू. परीक्षा बोर्ड की बैठक में कई निर्णय, वीसी ने कहा

सिलेबस पूरा होने के बाद ही होगी परीक्षा स्नातक पार्ट वन और पीजी पार्ट वन में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों की कॉपी की फिर होगी स्क्रूटनी चाईबासा : सिलेबस पूरा होने के बाद ही स्नातक पार्ट थ्री व स्नातकोत्तर पार्ट टू की फाइनल परीक्षा की तिथि घोषित होगी. सिलबेस के अनुसार पढ़ाई हुई या नहीं, इसकी जांच […]

सिलेबस पूरा होने के बाद ही होगी परीक्षा

स्नातक पार्ट वन और पीजी पार्ट वन में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों की कॉपी की फिर होगी स्क्रूटनी
चाईबासा : सिलेबस पूरा होने के बाद ही स्नातक पार्ट थ्री व स्नातकोत्तर पार्ट टू की फाइनल परीक्षा की तिथि घोषित होगी. सिलबेस के अनुसार पढ़ाई हुई या नहीं, इसकी जांच कमेटी करेगी. उक्त निर्णय बुधवार को कोल्हान विवि के परीक्षा बोर्ड की बैठक में लिया गया. बैठक में उस मुद्दे पर विचार-विर्मश किया गया, जिन्हें उत्तर सही लिखने के बावजूद परीक्षक से अंक नहीं मिला. विवि प्रशासन ऐसे विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिका की दोबारा जांच का निर्णय लिया.
इसके लिए एक टीम गठित की जायेगी. बैठक में कुलपति डॉ आरपीपी सिंह ने कहा सिलेबस पूरा होने के बाद ही परीक्षा ली जायेगी. सभी कॉलेज प्रभारी व विभागाध्यक्षों को कक्षा संचालन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है. परीक्षा तिथि घोषित होने तक कक्षा संचालने करने को कहा गया है. बैठक की अध्यक्षता कुलपति डॉ आरपीपी सिंह ने की. मौके पर प्रतिकुलपति डॉ शुक्ला महंती, परीक्षा नियंत्रक डॉ पीके पानी, कॉमर्स डीन प्रो महेश्वर यादव, सोशल साइंस डीन डॉ आशा मिश्रा, कुलसचिव डॉ एससी दास आदि सदस्य उपस्थित थे
.
एचओडी से परीक्षकों की सूची मांगी
कोल्हान विवि के सभी विभागाध्यक्षों को उत्तरपुस्तिका की जांच के लिये परीक्षक की सूची जमा करने का निर्देश दिया गया. स्नातक पार्ट थ्री व स्नातकोत्तर पार्ट टू की फाइनल परीक्षा की कॉपी का मूल्यांकन होगा.
75 प्रतिशत उपस्थिति हो, तभी परीक्षा फाॅर्म भरवायें: बैठक में विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि 75 प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थी का ही परीक्षा फार्म भरवाये. कम उपस्थिति वाले विद्यार्थी का किसी भी हाल में परीक्षा फार्म नहीं भरने दिया जाये. विशेष कक्षाएं चलाकर उपस्थिति का प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास करें.
कॉमर्स विभाग में चली विशेष कक्षा : चाईबासा. कोल्हान विश्वविद्यालय के कॉमर्स विभाग में बुधवार को स्नातकोत्तर पार्ट वन तथा पार्ट टू की संयुक्त स्पेशल कक्षाएं ली गयीं. इसमें प्रोफेसर डॉ डीके मित्रा ने कॉमर्स से जुड़े सवालों का जवाब दिया. विद्यार्थियों ने अपने सवाल का जवाब मांगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >