रामनवमी को लेकर संवेदनशील स्थानों पर जवान तैनात

दंडाधिकारी देंगे शहरवासियों को शांति और सौहार्द का संदेश चक्रधरपुर : 15 अप्रैल को रामनवमी पर चक्रधरपुर में विभिन्न अखाड़ों द्वारा झंडा जुलूस निकाला जायेगा. इसे लेकर बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी नंद किशोर गुप्ता व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय केरकेट्टा ने शहर में विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए किये गये तैयारियों का जायजा लिया. इस […]

दंडाधिकारी देंगे शहरवासियों को शांति और सौहार्द का संदेश

चक्रधरपुर : 15 अप्रैल को रामनवमी पर चक्रधरपुर में विभिन्न अखाड़ों द्वारा झंडा जुलूस निकाला जायेगा. इसे लेकर बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी नंद किशोर गुप्ता व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय केरकेट्टा ने शहर में विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए किये गये तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान अखाड़ा स्थल पवन चौक पर दोनों अधिकारियों ने विभिन्न अखाड़ा समिति के सदस्यों से मिले और जुलूस के संदर्भ में जानकारी ली.
एसडीओ श्री गुप्ता ने बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार सभी पदाधिकारियों की छुट्टी रद कर दी गयी है. 14 से 16 अप्रैल तक ड्राइ डे रहेगा. इस दौरान शराब पर पूर्ण बंदी रहेगी. उन्होंने बताया कि सभी संवेदनशील स्थानों की बेरिकेटिंग की जा रही है. साथ ही पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है. दंडाधिकारी नियुक्त कर दिये गये हैं.
दंडाधिकारी देंगे शांति का संदेश :
चक्रधरपुर में कुल 30 अखाड़ा जुलूस निकलेंगे. सभी जुलूस अपने पूर्व निर्धारित मार्ग से ही निकलेंगे. इसके अलावा पहली बार एक नयी पहल के तहत निर्देश जारी किया गया है कि रामनवमी को लेकर तैनात दंडाधिकारी की मौजूदगी में शहर में स्लोगन और माइक के माध्यम से शांति, सौहार्द्र व भाईचारगी का संदेश लोगों को दिया जायेगा. शहरवासियों की जिम्मेवारी बनती है कि शांतिपूर्वक तरीके से रामनवमी के त्योहार को संपन्न करायें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >