चाईबासा : कुलाधिपति ने कहा कि किसी भी क्षेत्र, राष्ट्र, समाज, परिवार के विकास में शिक्षा और शोध बेहद जरूरी होता है. इसमें विवि की भूमिका सबसे अहम होती है. कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ एसएन पांडेय के नेतृत्व में वंदना के साथ हुआ. इस अवसर पर कुलपति डॉ आरपीपी सिंह, प्रतिकुलपति डॉ शुक्ला माहंती, कोल्हान आयुक्त अरुण ने भी संबोधित किये.
इस अवसर पर पूर्व सांसद बागुन सुम्बरूई, विधायक दशरथ गागराई, जोबा माझी, शशि भूषण सामड, सिंडिकेट सदस्य सह वरिष्ठ अधिक्ता राजेश कुमार शुक्ल, साइंस डीन डॉ केसी डे, कॉमर्स डीन डॉ महेश्वर यादव, डीन डॉ आशा मिश्रा, सीसीडीसी डॉ रवींद्र सिंह, टाटा कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य कस्तुरी बोयपाई, डॉ पूर्णिमा कुमार, डॉ एसपी मंडल, डॉ जेपी मिश्रा, नगेश्वर प्रधान, ग्रेजुएट कॉलेज की प्राचार्य डॉ उषा शुक्ल, डॉ शशि लता समेत काफी संख्या में विभागाध्यक्ष, प्रभारी प्रिंसिपल, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र संघ प्रतिनिधि व जिला प्रशासन के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.
