पांच अनाथ बच्चियों का नामांकन करायेंगी राज्यपाल

चाईबासा. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को चाईबासा के सदर प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के नये भवन का उद्घाटन करेंगी. ग्राम समिति व एनजीओ की ओर से तलाश किये गये पांच अनाथ बच्चों का राज्यपाल कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नामांकन करायेंगी. राज्यपाल के आगमन को लेकर छात्राएं उत्साहित हैं. रंग-रोगन से चकाचक हुआ […]

चाईबासा. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को चाईबासा के सदर प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के नये भवन का उद्घाटन करेंगी. ग्राम समिति व एनजीओ की ओर से तलाश किये गये पांच अनाथ बच्चों का राज्यपाल कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नामांकन करायेंगी. राज्यपाल के आगमन को लेकर छात्राएं उत्साहित हैं.
रंग-रोगन से चकाचक हुआ स्कूल
राज्यपाल के दौरे को लेकर स्कूल व छात्रावास का रंग रोगन किया गया है. बाउंड्री वाल पर सुंदर चित्र बनाये गये हैं. कच्ची सड़कों पर गिट्टी डाली गयी है. छात्राओं ने नृत्य व गीत का अभ्यास किया है.
हाथ धुलाई की रस्म से होगा राज्यपाल का स्वागत
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में राज्यपाल का सर्वप्रथम बैंड व संताली नृत्य से स्वागत किया जायेगा. उसके बाद हाथ धुलाई रस्म निभाते हुए छात्राएं उनका स्वागत करेंगीं. छात्राएं स्वागत गान व मंगलाचरण नृत्य पेश करेंगीं. इसके बाद स्वागत भाषण व प्रतिवेदन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >