कॉपी जांच का मामला गरमाया, 13 को एग्जामिनेशन बोर्ड की बैठक

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के स्नातक व स्नातकोत्तर पार्ट वन की उत्तर पुस्तिका जांच को लेकर केयू प्रशासन गंभीर है. इसके लिए 13 अप्रैल को कुलपति डॉ आरपीपी सिंह की अध्यक्षता में एग्जामिनेशन डिपोर्टमेंट की एक बैठक बुलायी गयी है. इसमें विद्यार्थियों की ओर से मिली शिकायत पर विचार किया जायेगा. विद्यार्थियों का आरोप है […]

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के स्नातक व स्नातकोत्तर पार्ट वन की उत्तर पुस्तिका जांच को लेकर केयू प्रशासन गंभीर है. इसके लिए 13 अप्रैल को कुलपति डॉ आरपीपी सिंह की अध्यक्षता में एग्जामिनेशन डिपोर्टमेंट की एक बैठक बुलायी गयी है. इसमें विद्यार्थियों की ओर से मिली शिकायत पर विचार किया जायेगा. विद्यार्थियों का आरोप है कि स्नातक पार्ट वन तथा स्नातकोत्तर पार्ट वन की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच में गड़बड़ी की गयी है. गलत तरीके से कॉपियों की जांच की जा रही है और छात्र फेल किये जा रहे हैं.

उत्तरपुस्तिका की पुन: जांच कर परिणाम घोषित करने की मांग की गयी है. विद्यार्थी आरटीआइ के माध्यम से अपनी उत्तर पुस्तिका को निकाल चुके हैं. इधर, विवि प्रशासन के मुताबिक अगर कॉपियों की जांच में गड़बड़ी हुई है तो संबंधित शिक्षक को शो-कॉज किया जायेगा. उत्तरपुस्तिका की पुन: जांच कराने के लिए बोर्ड की बैठक में एक कमेटी गठन की भी योजना बनायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >