चक्रधरपुर : केरा मेला को लेकर रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी नंद किशोर गुप्ता ने केरा मंदिर का जायजा लिया. साथ ही केरा मेला में विधि व्यवस्था बनाये रखने की अपील की. एसडीओ ने मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखा. अंगारे में पैदल चलने वाले स्थान का भी उन्होंने जायजा लिया.
इस दौरान मेला संचालन समिति के सचिव कामाख्या प्रसाद से मिल कर कई जानकारियां लिये और दिशा निर्देश भी दिये. 11 अप्रैल को केरा मंदिर में गरियाभार यात्रा घट और राजबाड़ी में छऊ नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गयी है.
