हार्ड डिस्क, स्कीम से संबंधित दस्तावेज और निवेश से जुड़े कागजात जब्त
छापेमारी टीम में सीबीआइ के कई अधिकारियों समेत 50 कर्मी शामिल
रांची/घाटशिला : सीबीआइ के एसीबी रांची ब्रांच ने गुरुवार को चार नॉन बैंकिंग कंपनियों के 19 ठिकानों पर छापेमारी की. छापेमारी झारखंड के घाटशिला के अलावा ओड़िशा और कोलकाता के विभिन्न शहरों में की गयी है. समाचार लिखे जाने तक छापेमारी जारी थी. सूत्रों के मुताबिक सीबीआइ की टीम ने चारों कंपनियों के कार्यालय, कंपनी के सभी निदेशकों के घरों पर छापेमारी की है.
इस दौरान सीबीआइ की टीम ने कई कंप्यूटरों का हार्ड डस्कि, स्कीम से संबंधित दस्तावेज और निवेश से जुड़े कागजात जब्त किये. टीम में सीबीआइ के कई अधिकारियों समेत 50 कर्मी शामिल थे.
