सरकार मृतकों के परिवार को दे मुआवजा : कांग्रेस

चाईबासा : मझगांव में अज्ञात बीमारी से मरने वाले सिफा खातून (दो वर्ष) एवं अब्दुल ओसिब (16 वर्ष) के परिजनों को मुआवजा के रूप में सरकार सहयोग राशि प्रदान करें. उक्त मांग जिला कांग्रेस के मीडिया संयोजक बुधराम लागुरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर की है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अज्ञात बीमारी से […]

चाईबासा : मझगांव में अज्ञात बीमारी से मरने वाले सिफा खातून (दो वर्ष) एवं अब्दुल ओसिब (16 वर्ष) के परिजनों को मुआवजा के रूप में सरकार सहयोग राशि प्रदान करें. उक्त मांग जिला कांग्रेस के मीडिया संयोजक बुधराम लागुरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर की है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अज्ञात बीमारी से हुए मौत के मामले में भाजपा सरकार व झामुमो के स्थानीय विधायक जिम्मेदार हैं. सरकार गरीबों के स्वास्थ्य में लापरवाही बरत रही है, वहीं स्थानीय विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग को दुरुस्त करने में नाकाम साबित हाे रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >