चाईबासा के रहनेवाले हैं हाइकोर्ट के जज आनंद सेन

चाईबासा : चाईबासा पुलिस लाइन निवासी आनंद सेन हाइकोर्ट रांची के जज बनाये गये हैं. आनंद सेन ने अपनी प्रारंभिक व कॉलेज की शिक्षा चाईबासा से प्राप्त की है. चाईबासा से पढ़ाई समाप्त करने के बाद वे रांची चले गये. रांची में कानून की पढ़ाई कर वकालत शुरू कर दी. रांची हाइकोर्ट में लंबे समय […]

चाईबासा : चाईबासा पुलिस लाइन निवासी आनंद सेन हाइकोर्ट रांची के जज बनाये गये हैं. आनंद सेन ने अपनी प्रारंभिक व कॉलेज की शिक्षा चाईबासा से प्राप्त की है. चाईबासा से पढ़ाई समाप्त करने के बाद वे रांची चले गये. रांची में कानून की पढ़ाई कर वकालत शुरू कर दी. रांची हाइकोर्ट में लंबे समय तक प्रैक्टिस करने के बाद कुल तीन लोगों को जज में बहाल करने का प्रस्ताव था. तीन में से दो लोगों को जज में बहाल करने के प्रस्ताव पर मुहर लगी. दो में से एक चाईबासा के आनंद सेन थे. आनंद सेन के पिता कान्हू बाबू भी चाईबासा कोर्ट में वकील थे. आनंद को वकालत विरासत में मिली है.

काफी पुराना है आनंद सेन का घर: आनंद सेन का पैतृक घर अब काफी पुराना हो गया है. मिट्टी का घर है. परिवार के किसी सदस्य का घर में नहीं रहने के कारण घर की स्थिति काफी बेतरतीब हो गयी है. उनके घर के बाउंड्री में अब बेंच-डेस्क बनाने का काम चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >