हिरजी हाटिंग मोड़ पर हुई घटना
गुवा : गुवा के हिरजी हाटिंग मोड़ पर मंगलवार को तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित बाइक से लकड़ी ले जा रहे लकड़हारा को धक्का लग गया. दुर्घटना में लकड़हारा विदू हांसदा (50) और बाइक सवार बैठु तांती (25) व सुरे पात्रो (20) घायल हो गये. लकड़हरा के सिर पर चोट आयी है. वहीं बाइक सवारों के हाथ, मुंह व पैर में चोट लगी है. घायलों को गुवा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना के मुताबिक लकड़हरा लकड़ी लेकर बिचाईकिरी से अपने घर जा रहा था. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
