40% विद्यार्थियों को फाॅर्म भरने से रोका गया

7 अप्रैल तक परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि, आठ व नौ को विलंब शुल्क लगेगा नौ अप्रैल तक चलेंगी विशेष कक्षाएं, छात्रों को कक्षा करने का आदेश चाईबासा : ल्हान विश्वविद्यालय के पीजी व स्नातक पार्ट वन के 15 विभागों के 30-40 फीसदी विद्यार्थियों को परीक्षा फार्म भरने से रोक दिया गया है. नौ […]

7 अप्रैल तक परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि, आठ व नौ को विलंब शुल्क लगेगा

नौ अप्रैल तक चलेंगी विशेष कक्षाएं, छात्रों को कक्षा करने का आदेश
चाईबासा : ल्हान विश्वविद्यालय के पीजी व स्नातक पार्ट वन के 15 विभागों के 30-40 फीसदी विद्यार्थियों को परीक्षा फार्म भरने से रोक दिया गया है. नौ अप्रैल तक चलने वाली विशेष कक्षाएं में बेहतर उपस्थिति के बाद कुछ फीसदी कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को मौका मिल सकता है. अगर यही स्थिति रही तो इस साल करीब 40 फीसदी विद्यार्थी परीक्षा देने से वंचित रह सकते हैं. सभी विभागाध्यक्ष व कॉलेज विवि की गाइडलाइन का पालन करने में जुटे हैं. विवि की ओर से विशेष कक्षा चलाने के बावजूद विद्यार्थी कक्षा करने में दिलचस्पी नहीं दिख रहे हैं.
सात अप्रैल तक फार्म भरने की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है. विलंब शुल्क के साथ आठ व नौ अप्रैल को विद्यार्थी विलंब शुल्क 500 रुपये के साथ परीक्षा फार्म जमा कर सकते हैं. 2014-16 सत्र में कोल्हान विवि के 22 पीजी विभाग में स्नातकोत्तर में लगभग 1500 विद्यार्थी फाइनल की परीक्षा देने वाले हैं.
इतिहास विभाग में 235 उपस्थिति अनिवार्य
कोल्हान विवि के इतिहास विभाग में अबतक 314 कक्षाएं हुई है. इसमें 75 प्रतिशत के अाधार पर 235 उपस्थिति हो रही है. विद्यार्थी को किसी भी हाल में 235 उपस्थिति अनिर्वाय होनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >