विधवा को चाकू मारने वाला टेंपो चालक धराया

चाईबासा : अवैध संबंध के शक में विधवा प्रेमिका को चाकू मारने के आरोपी टेंपो चालक साधु सुंडी को जगन्नाथपुर पुलिस ने शनिवार को गोइलकेरा स्थित उसके ससुराल से गिरफ्तार किया. रविवार को कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पीड़िता के बयान पर जगन्नाथपुर थाने में एक जनवरी को आरोपी के खिलाफ मामला […]

चाईबासा : अवैध संबंध के शक में विधवा प्रेमिका को चाकू मारने के आरोपी टेंपो चालक साधु सुंडी को जगन्नाथपुर पुलिस ने शनिवार को गोइलकेरा स्थित उसके ससुराल से गिरफ्तार किया. रविवार को कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पीड़िता के बयान पर जगन्नाथपुर थाने में एक जनवरी को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. घटना के बाद से वह फरार था.

दो साल से विधवा के साथ था प्रेम संबंध
टेंपो चालक साधु सुंडी मालुका का रहने वाला है. विवाहित होने के बावजूद उसका विधवा के साथ दो साल से प्रेम संबंध था. इस बीच साधु को शक हुआ कि विधवा का दूसरे व्यक्ति से नाजायज संबंध है. इसे लेकर दोनों में झगड़े होने लगे थे. नाराज साधु ने दिसंबर में विधवा पर जानलेवा हमला किया. उसने सब्जी काटने वाले चाकू से विधवा के नाजुक अंग पर हमला कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >