तीन साल में भी नहीं बनी तीन मीटर सड़क

पीएमजीएसवाई के तहत नंदपुर-गनमौर सड़क 2014 में हुआ शुरू मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड के नंदपुर पीडब्लूडी सड़क से रोंगो होते हुए गनमौर तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का निर्माण कार्य टेंडर होने के तीन वर्ष बाद भी शुरू नहीं हो पाया है. 2014 में काम शुरुआत के नाम पर सिर्फ दो फीसदी काम कर संवेदक […]

पीएमजीएसवाई के तहत नंदपुर-गनमौर सड़क 2014 में हुआ शुरू

मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड के नंदपुर पीडब्लूडी सड़क से रोंगो होते हुए गनमौर तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का निर्माण कार्य टेंडर होने के तीन वर्ष बाद भी शुरू नहीं हो पाया है. 2014 में काम शुरुआत के नाम पर सिर्फ दो फीसदी काम कर संवेदक ने कार्य अस्थाई रूप से बंद रखा है.उक्त योजना एनपीसीसी (नेशनल प्रोजेक्टस कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड) की ओर से कराया जा रहा था. इसका ठेका स्वर्णिम कंस्ट्रक्शन को दिया गया था.
योजना बंद करने की जानकारी किसी को नहीं है. कार्य की देखरेख करने वाले मुंडा कुशल चेरोवा की मानें, तो संवेदक को काम में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं थी. ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा था. योजना बंद करने के पीछे संवेदक का निजी कारण था. 19 जून 2015 को मुख्यमंत्री के छोटानागरा दौरे के दौरान उक्त योजना शुरू कराने के लिए कांग्रेसी नेता सुशील बारला के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया था. अबतक योजना का काम शुरू नहीं किया गया.
वर्ष में दो बार ग्रामीण बनाते हैं कच्ची सड़क. सरकार की उपेक्षा का शिकार रोंगो के ग्रामीण सरकार व प्रशासन को आईना दिखाते आ रहे हैं. 2010 में ग्रामीणों ने गांव तक जाने वाली सात किलोमीटर सड़क का निर्माण पहाड़ काट कर करना शुरू किया.कुछ ही समय में पहाड़ों को काट काटकर गड्ढों को भरकर गांव तक सड़क निर्माण कर दिया.
तब से प्रत्येक वर्ष ग्रामीण श्रमदान कर सड़क की मरम्मत करते आ रहे हैं. अरवाकोचा-रोगों सड़क की मरम्मत वर्ष में दो बार करनी पड़ती है. कच्ची सड़क, प्राकृतिक मार व आवागमन के कारण परेशानी है. वर्ष 2013 में एनपीसीसी के तहत बनने वाली सड़क का बोर्ड लगने के बाद लोगों में आशा की किरण दिखाई पड़ी थी. वो धुंधली हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >