अमर साव बने अध्यक्ष
चक्रधरपुर : राशन दुकानदार संघ की बैठक रविवार को चक्रधरपुर रानी रसाल मंजरी बालिका विद्यालय परिसर में राम प्रताप बर्मन की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में जन वितरण प्रणाली दुकानदार, हाट हॉकर, महिला समिति के सदस्य शामिल हुये. संघ का विस्तार करते हुये सर्वसम्मति से अमर साव को अध्यक्ष व अशोक दास को कार्यकारी […]
चक्रधरपुर : राशन दुकानदार संघ की बैठक रविवार को चक्रधरपुर रानी रसाल मंजरी बालिका विद्यालय परिसर में राम प्रताप बर्मन की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में जन वितरण प्रणाली दुकानदार, हाट हॉकर, महिला समिति के सदस्य शामिल हुये. संघ का विस्तार करते हुये सर्वसम्मति से अमर साव को अध्यक्ष व अशोक दास को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया. जबकि विभीषण महतो, राफेल बोदरा, गौरी शंकर सिंहदेव, सचिदा प्रधान,
सहनाज बेगन, सामु हेंब्रम, दिलीप साव को उपाध्यक्ष चुना गया. सिंगराम जामुदा, संतोष कुमार, मानस प्रमाणिक को सचिव तथा सुमन देवी, सतीश प्रधान, आनंद बर्मन को महासचिव, शिव कुमार दीक्षित, जेबी संघवी व सोनामुनि बोदरा को कोषाध्यक्ष बनाया गया. वहीं प्रवक्ता के रूप में गगन बिहारी व सूर्य नारायण महली को तथा मुख्य सलाहकार के रूप में राम प्रताप बर्मन को रखा गया है. कार्यकारी सदस्य के रूप में निर्वासित प्रधान, लांगो माझी, विरोजा शंकर पति, प्रह्लाद गुप्ता, पूरन साव, जननी प्रधान, गोपाल साव, कमल महेश्वरी, अनुपमा गुप्ता, भैरो प्रसाद गुप्ता व सत कुमार प्रसाद को शामिल किया गया है. इस कार्यक्रम में पीडीएस दुकानदार, महिला समिति व हाट हॉकर समेत 177 राशन दुकानदार शामिल थे.
अटैक के खतरे को कम करता है रक्तदान
कराईकेला उच्च विद्यालय परिसर में रविवार को मॉ पाउड़ी देव वाटिका सेवा समिति आहारबांध की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.
बंदगांव : द्वितीय रक्तदान शिविर में कुल 62 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. इससे पूर्व शिविर का उद्घाटन सांसद लक्ष्मण गिलुवा, विधायक शषिभूषण सामड, कृष्णा गागराई, पूर्व विधायक सुखराम उरांव, एसडीओ नंदकिशोर गुप्ता ने संयुक्त रूप से भारत माता की तसवीर पर दीप प्रज्वलित कर किया.मौके पर सांसद श्री गिलुवा ने कहा कि रक्त दान से बड़ा कोई दान नहीं है. रक्त दान से कई लोगों का जीवन बचाया जा सकता है.रक्तदान से हार्ट अटैक की आशंका कम रहती है. विधायक श्री सामड ने कहा कि सभी व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए. मौके पर अतिथियों को पुष्प देकर स्वागत किया गया
शिविर में मौजूद थे:जिला परिषद सदस्य भूमिका मुंडा, राज्य सचिव कर्मचारी महासंघ सदानंद होता, सुमिता होता फाउंडेशन के संरक्षक रामगोपाल जेना, आजसू जिला अध्यक्ष सि़द्धार्थ महतो, पूर्व जिप उपाध्यक्ष श्याम सुंदर महतो, प्रमुख पियारी सोय, मुखिया राजेन्द्र मेलगांडी, विजय नाग, समाजसेवी बिनोद भगेरिया, मनोज भगेरिया, प्रविर प्रमाणिक, नरेंद्र महतो, तुलसी महतो, ललित ठाकुर, तिरथ जामुदा, रामलाल मुंडा, प्रफुल्ल सारंगी, दीपक महतो, गोपबंधु नंदा, श्रवण मिश्रा सुकलाल महतो,लोकनाथ षाडंगी, जातेन महतो आदि मौजूद थे.
नहीं हुई है कोई हत्या