सोनुवा : सोनुवा थाना के गुदड़ी प्रखंड अंतर्गत तुमरूम में शुक्रवार रात घर से उठाकर ले जाकर दो लोगों की हत्या किये जाने की खबर को लेकर रविवार सोनुवा थाना प्रभारी रोहित कुमार ने घटना स्थल गुदड़ी के तुमरूम पहुंचे एवं हत्या के खबर की जांच–पड़ताल की. जिसके बाद थाना प्रभारी ने कहा कि किसी ग्रामीण की हत्या नहीं हुई है. थाना प्रभारी अभी भी गुदड़ी क्षेत्र में ही एलआरपी पर हैं.
क्षेत्र में सीआपीएफ, आइआरबी व पुलिस जवान कर रही एलआरपी
सोनुवा : सोनुवा थाना के गुदड़ी प्रखंड अंतर्गत तुमरूम में शुक्रवार रात घर से उठाकर ले जाकर दो लोगों की हत्या किये जाने की खबर को लेकर रविवार सोनुवा थाना प्रभारी रोहित कुमार ने घटना स्थल गुदड़ी के तुमरूम पहुंचे एवं हत्या के खबर की जांच–पड़ताल की. जिसके बाद थाना प्रभारी ने कहा कि किसी […]

क्षेत्र में सीआपीएफ, आइआरबी व पुलिस जवान के साथ एलआरपी चलाया जा रहा है. रविवार की शाम को थाना प्रभारी रोहित कुमार ने गुदड़ी क्षेत्र से ही फोन कर पत्रकारों को बताया कि तुमरूम में दो लोगों के हत्या की घटना की खबर में कोई सत्यता नहीं है. यह खबर अफवाह थी. उन्होंने बताया कि तुमरूम में एैसी कोई घटना नहीं हुई है.
मानकी के साथ थाना पहुंचा सावन टोपनो
गुदड़ी क्षेत्र में दो हत्या के मामले में रविवार दोहपर को गुदड़ी पीढ़ के मानकी मनोहर बरजो के साथ सावन टोपनो नामक एक युवक सोनुवा थाना पहुंच कर अपने को सही सलामत होने की बात कही.