प्रोवीसी ने कई विभागों का किया निरीक्षण

शैक्षणिक गतिविधियों पर छात्रों से लिया फीडबैक विभाग को शिफ्ट करने का निर्देश चाईबासा :कोल्हान विश्वविद्यालय की प्रतिकुलपति डॉ शुक्ला मोहंती ने गुरुवार को विवि के सभी विभागों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत कर विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों पर फीडबैक लिया. साथ ही विद्यार्थियों द्वारा बताये गये समस्याओं को विवि प्रशासन की […]

शैक्षणिक गतिविधियों पर छात्रों से लिया फीडबैक

विभाग को शिफ्ट करने का निर्देश
चाईबासा :कोल्हान विश्वविद्यालय की प्रतिकुलपति डॉ शुक्ला मोहंती ने गुरुवार को विवि के सभी विभागों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत कर विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों पर फीडबैक लिया. साथ ही विद्यार्थियों द्वारा बताये गये समस्याओं को विवि प्रशासन की ओर से दूर करने की बात कही गयी. मौके पर प्रतिकुलपति ने जिन विभागों को नये पीजी भवन में शिफ्ट करना है, उसे अविलंब शिफ्ट करने का निर्देश दिया. नैक की तैयारी को लेकर विवि प्रशासन की ओर से कई प्रयास किये जा रहे हैं. हर एक विभाग को दुरुस्त किया जा रहा है. जिन विभागों में समस्याएं हैं, उन्हें तत्काल दूर करने की कोशिश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >