जेएलएन. होती रही छात्र प्रतिनिधियों की बैठक, बाहर टहलते रहें अध्यक्ष

क्लर्क के दुर्व्यवहार से पूरा कॉलेज परेशान, हो कार्रवाई चक्रधरपुर : गुरुवार को जेएलएन कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को लेकर छात्र प्रतिनिधियों की बैठक केयू के उपसचिव सह विवि प्रतिनिधि राजकिशोर मुंडा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें उपस्थित छात्र-छात्राओं ने कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को रखा. इस दौरान कहा गया कि काउंटर क्लर्क काकुली षाड़ंगी […]

क्लर्क के दुर्व्यवहार से पूरा कॉलेज परेशान, हो कार्रवाई

चक्रधरपुर : गुरुवार को जेएलएन कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को लेकर छात्र प्रतिनिधियों की बैठक केयू के उपसचिव सह विवि प्रतिनिधि राजकिशोर मुंडा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें उपस्थित छात्र-छात्राओं ने कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को रखा. इस दौरान कहा गया कि काउंटर क्लर्क काकुली षाड़ंगी के दुर्व्यवहार से पूरा कॉलेज परेशान है. उन पर कार्रवाई होनी चाहिए. इस संबंध में श्री मुंडा ने कहा कि किसी भी हाल में छात्रों के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.
इस पर छात्र प्रतिनिधि ठोस कदम उठायेंगे. बैठक में निर्णय लिया गया कि नौ अप्रैल से ड्रेस कोड अनिर्वाय है. इसके अलावा 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति पर परीक्षा फॉर्म भरने के लिए वीसी से वार्ता करने, सभी संकाय के विद्यार्थियों को नियमित क्लास करने, क्लास रूमों की समस्याओं को दूर करने आदि मुद्दों पर चर्चा की गयी. इस अवसर पर कॉलेज सचिव राकेश कुमार महतो, उपाध्यक्ष नाईकी गागराई, उपसचिव रीतु मुंडा, सहसचिव सुखदेव सरदार समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >