सीकेपी.अनुमंडल अस्पताल में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन , एएनएम ने सीखी परिवार नियोजन की अस्थायी विधि

चक्रधरपुर : अनुमंडल अस्पताल में बुधवार को परिवार नियोजन प्रशिक्षण में 53 एएनएम को परिवार नियोजन की अस्थायी विधि बतायी गयी. उक्त जानकारी राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी नलिननाथ तिवारी ने दी. श्री तिवारी ने बताया कि परिवार नियोजन की अस्थायी विधि में दो विधियों को शामिल किया गया है. जिसमें माला चक्र व लेम विधि शामिल […]

चक्रधरपुर : अनुमंडल अस्पताल में बुधवार को परिवार नियोजन प्रशिक्षण में 53 एएनएम को परिवार नियोजन की अस्थायी विधि बतायी गयी. उक्त जानकारी राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी नलिननाथ तिवारी ने दी. श्री तिवारी ने बताया कि परिवार नियोजन की अस्थायी विधि में दो विधियों को शामिल किया गया है.

जिसमें माला चक्र व लेम विधि शामिल है. मालाचक्र विधि में प्राकृतिक परिवार नियोजन विधि के सहायता से महिलाएं आसानी से उन दिनों की पहचान कर सकती है. जिन दिनों उन्हें गर्भ ठहरने की संभावना हो सकती है. साथ ही गर्भ नहीं ठहरने की भी पहचान कर सकती है. इस तरह की गर्भधारण से अपना बचाव महिला कर सकती हैं.

लेम विधि से स्तनपान पर आधारित प्राकृतिक विधि आदि की भी विस्तृत जानकारी दी गयी. एएनएम को जानकारी मिलने का बाद फील्ड में कार्य करने वाले सहियाओं को परिवार नियोजन की अस्थायी विधि की विस्तृत जानकारी दी जायेगी. इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सक पदाधिकारी डॉ सीबी चौधरी, एलएचवी टी पद्मावती समेत काफी संख्या में एएनएम मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >