जिले के पांच हाई स्कूलों में अप्रैल से व्यावसायिक शिक्षा

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के पांच हाई स्कूलों में अप्रैल से व्यावसायिक कोर्स शुरू होंगे. इन स्कूलों में नौंवीं से आइटी, ऑटोमोबाइल व हेल्थ केयर की थ्योरी और प्रैक्टिकल की पढ़ाई होगी. झारखंड सरकार ने इसके लिए इन पांचों स्कूलों में दो-दो शिक्षक नियुक्त किये हैं. छात्र-छात्राओं की रुचि के अनुसार एक विषय की शिक्षा […]

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के पांच हाई स्कूलों में अप्रैल से व्यावसायिक कोर्स शुरू होंगे. इन स्कूलों में नौंवीं से आइटी, ऑटोमोबाइल व हेल्थ केयर की थ्योरी और प्रैक्टिकल की पढ़ाई होगी. झारखंड सरकार ने इसके लिए इन पांचों स्कूलों में दो-दो शिक्षक नियुक्त किये हैं. छात्र-छात्राओं की रुचि के अनुसार एक विषय की शिक्षा दी जायेगी. शिक्षा को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से यह पहल शुरू की गयी है.

इन स्कूलों को मिली स्वीकृति: मझगांव हाई स्कूल, रूंगटा टेन प्लस टू उच्च विद्यालय चाईबासा, मारवाड़ी हाई स्कूल चक्रधरपुर, जिला स्कूल – चाईबासा, राजकीय रास्सेल उच्च विद्यालय जगन्नाथपुर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >