बोलेरो-बाइक िभड़ीं प्राचार्य का पांव टूटा

चाईबासा : पंड्राशाली ओवरब्रिज पर रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे बोलेरो व बाइक की सीधी टक्कर में मझगांव के घोड़ाबांधा उच्च विद्यालय के प्राचार्य जन्नत हुसैन घायल हो गये. उनके बाये पैर के कई टुकड़े हो गये. घटना के समय वे बाइक चला रहे थे, जबकि पीछे बैठा उनका साथी बाल-बाल बच गया. […]

चाईबासा : पंड्राशाली ओवरब्रिज पर रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे बोलेरो व बाइक की सीधी टक्कर में मझगांव के घोड़ाबांधा उच्च विद्यालय के प्राचार्य जन्नत हुसैन घायल हो गये.

उनके बाये पैर के कई टुकड़े हो गये. घटना के समय वे बाइक चला रहे थे, जबकि पीछे बैठा उनका साथी बाल-बाल बच गया. दुर्घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर भाग गया. सूचना पाकर पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए टीएमएच भेज दिया गया. जन्नत सुबह मंझगांव से जमशेदपुर जाने के लिए निकले थे. चाईबासा होते हुए पंड्राशाली होकर जमशेदपुर आ रहे थे. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >