सीकेपी व जगन्नाथपुर शिक्षकों का वेतन लटका

चक्रधरपुर : झारखंड सरकार द्वारा दिये गये आवंटन को प्रत्यार्पित कर लिये जाने के कारण जगन्नाथपुर व चक्रधरपुर के शिक्षकों का वेतन निकासी लटक गया है. जबकि जिला के शेष प्रखंडों के शिक्षकों का वेतन निकासी हो चुका है. जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार द्वारा पश्चिमी सिंहभूम के शिक्षकों का वेतन निकासी के लिए अतिरिक्त […]

चक्रधरपुर : झारखंड सरकार द्वारा दिये गये आवंटन को प्रत्यार्पित कर लिये जाने के कारण जगन्नाथपुर व चक्रधरपुर के शिक्षकों का वेतन निकासी लटक गया है. जबकि जिला के शेष प्रखंडों के शिक्षकों का वेतन निकासी हो चुका है.

जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार द्वारा पश्चिमी सिंहभूम के शिक्षकों का वेतन निकासी के लिए अतिरिक्त आवंटन दिया गया था. जिससे वेतन की निकासी समय व शर्तों पर करने की दी गयी थी. 23 मार्च को चक्रधरपुर के शिक्षकों का वेतन विपत्र उपकोषागार में जमा किया गया. लेकिन उस दिन झारनेट ने साथ नहीं दिया. 24 व 25 मार्च को अवकाश था. जिस कारण विपत्र पारित नहीं हुआ.
इस बीच राज्य सरकार ने ऑन लाइन ही दिये गये आवंटन को वापस ले लिया अर्थात प्रत्यार्पित कर लिया. जिस कारण उपरोक्त दोनों प्रखंडों का वेतन विपत्र पारित नहीं हो सका. इसकी सूचना जिला शिक्षा अधीक्षक को दी गयी. डीएसई ने फिर से आवंटन की मांग शनिवार को ही प्राथमिक शिक्षा निदेशक के पास भेजी गयी है. यदि सोमवार या मंगलवार को आवंटन मिल जाता है तो शिक्षकों का वेतन निकासी 31 मार्च से पहले संभव हो पायेगा, अन्यथा निकासी रुक जायेगी. मालूम रहे कि फरवरी माह के वेतन विपत्र के साथ इनकम टैक्स की राशि भी जमा की जा रही है.
यदि 31 मार्च तक उक्त राशि जमा नहीं होती है तो इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >