ड्रॉप आउट बच्चों की सूची जमा करने का निर्देश

चक्रधरपुर : बीआरसी चक्रधरपुर में शनिवार को बीआरसी-सीआरपी की बैठक हुई, अध्यक्षता प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार ने की. इस दौरान कई बिंदुओं पर सीआरपी को दिशा-निर्देश दिये गये. वर्ग आठ में अध्ययनरत बच्चों के नेशनल अचीवमेंट सर्वे पर चर्चा की गयी. सीआरपी से रिपोर्ट लिया गया कि कितने बच्चों का विद्यालय किट्स आ गया […]

चक्रधरपुर : बीआरसी चक्रधरपुर में शनिवार को बीआरसी-सीआरपी की बैठक हुई, अध्यक्षता प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार ने की. इस दौरान कई बिंदुओं पर सीआरपी को दिशा-निर्देश दिये गये.

वर्ग आठ में अध्ययनरत बच्चों के नेशनल अचीवमेंट सर्वे पर चर्चा की गयी. सीआरपी से रिपोर्ट लिया गया कि कितने बच्चों का विद्यालय किट्स आ गया है और कितनों का किट्स खरीदा गया है. इसी तरह वर्ग छह में अध्ययनरत कितने बच्चियों के लिए विद्या लक्ष्मी योजना के तहत राशि मिली और कितनों ने उक्त राशि को फिक्सड कर लिया है.
रसीद जमा करने को कहा गया. स्कूलवार पोशाक पाने वाले बच्चों की संख्या की मांग की गयी. कस्तूरबा स्कूल में नामांकन के लिए ड्रॉप आउट बच्चों की सूची जमा करने को कहा गया. वैसे विद्यालयों को चिह्नित करने को कहा गया, जहां राशि निर्गत होने के बाद भी विद्यालय भवन का निर्माण कार्य अधूरा है. एमडीएम को मीनू के अनुसार ही संचालित करने को कहा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >