चक्रधरपुर में दो दिन मनायी जायेगी होली

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में बुधवार और गुरुवार दोनों दिन होली मनायी जायेगी. 23 मार्च की सुबह में होलिका दहन और 23 व 24 को होली का त्योहार मनाया जायेगा. त्योहार को लेकर चक्रधरपुर के दुकानों में रंग और अबीर की जमकर बिक्री हुई. देर रात तक दुकानों में खरीद व बिक्री का सिलसिला चलता रहा. […]

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में बुधवार और गुरुवार दोनों दिन होली मनायी जायेगी. 23 मार्च की सुबह में होलिका दहन और 23 व 24 को होली का त्योहार मनाया जायेगा. त्योहार को लेकर चक्रधरपुर के दुकानों में रंग और अबीर की जमकर बिक्री हुई. देर रात तक दुकानों में खरीद व बिक्री का सिलसिला चलता रहा.

गुदड़ी बाजार में होलिका दहन आज:बुधवार रात को गुदड़ी बाजार में होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित होगा. शहर का सबसे बड़ा होलिका दहन कार्यक्रम गुदड़ी बाजार में ही होता है. मारवाड़ी युवा मंच की ओर से यहां होलिका दहन का कार्यक्रम किया जाता है. इसके अलावे पोटरखोली, पंडित हाता, टोकलो रोड, पोटका, हरिजन बस्ती, बारहखोली, दंदासाई, आदि जगहों पर होलिका दहन किया जायेगा.
एसडीओ का होली मिलन 24 को: चक्रधरपुर. अनुमंडल पदाधिकारी नंद किशोर गुप्ता ने 24 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया है. अपने आवासी कार्यालय में सुबह 10 बजे से होली मिलन का कार्यक्रम होगा. उन्होंने शहर वासियों, प्रबुद्ध लोगों और विभिन्न एनजीओ से जुड़े सदस्यों को होली मिलन कार्यक्रम में आमंत्रित किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >