अप्रैल तक पेयजल समस्या होगी दूर

चाईबासा : अप्रैल तक शहर में पेयजल की समस्या दूर करने का प्रयास है. पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया जायेगा. उक्त बातें सोमवार को कोल्हान आयुक्त अरुण ने प्रेस वार्ता में कहीं. उन्होंने शांतिपूर्ण होली के लिए लोगों से अपील की. वहीं अधिकारियों को अवैध शराब विक्रेता पर नजर रखने का निर्देश दिया. […]

चाईबासा : अप्रैल तक शहर में पेयजल की समस्या दूर करने का प्रयास है. पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया जायेगा. उक्त बातें सोमवार को कोल्हान आयुक्त अरुण ने प्रेस वार्ता में कहीं. उन्होंने शांतिपूर्ण होली के लिए लोगों से अपील की. वहीं अधिकारियों को अवैध शराब विक्रेता पर नजर रखने का निर्देश दिया. आयुक्त ने कहा कि त्योहार में मस्ती होनी चाहिए, लेकिन इससे किसी को नुकसान नहीं होना चाहिए. अधिकारियों को लगातार अवैध शराब विक्रेता पर छापेमारी करने का निर्देश दिये. मौके पर प सिंहभूम डीसी अबु बक्कर सिद्दीख पी व एलआरडीसी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >