मंडल रेल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने रेल नेट विकसित प्रणाली आइपी डीइएसएलएएम 45 एमबीपीएस का किया उदघाटन

साढ़े चार गुना बढ़ी चक्रधरपुर रेल मंडल की नेट की स्पीड डीआरएम ने लिया रेल नेट का स्पीड बढ़ने से आने वाले परिवर्तन का लिया जायजा चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल में रेल नेट का स्पीड 10 से बढ़ाकर 45 मेगा बिटस प्रति सेकेंड (एमबीपीएस) कर दिया गया है. रेलवे दूरभाष केंद्र चक्रधरपुर में गुरुवार […]

साढ़े चार गुना बढ़ी चक्रधरपुर रेल मंडल की नेट की स्पीड

डीआरएम ने लिया रेल नेट का स्पीड बढ़ने से आने वाले परिवर्तन का लिया जायजा
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल में रेल नेट का स्पीड 10 से बढ़ाकर 45 मेगा बिटस प्रति सेकेंड (एमबीपीएस) कर दिया गया है. रेलवे दूरभाष केंद्र चक्रधरपुर में गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने रेल नेट विकसित प्रणाली रेल नेट आइपी डीइएसएलएएम 45 एमबीपीएस का उदघाटन किया.
इस दौरान श्री प्रसाद ने रेल नेट का स्पीड बढ़ने से आने वाले परिवर्तन का जायजा लिया. साथ ही कंप्यूटर से फाइलों को डाउनलोड करने की कार्य प्रक्रिया की जांच की. श्री प्रसाद ने कहा कि रेल मंडल के रेल नेट को 10 से बढ़ाकर 45 एमबीपीएस कर दिया गया है. इससे रेल नेट से जुड़ी तमाम कार्यों में साढ़े चार गुना तेजी आएगी. रेल अधिकारियों और कर्मचारियों को डाटा भेजने और ग्रहण करने में कम समय लगेगा. रेल मंडल में ई-टेंडरिंग, पे-रोल व लेखा री-काउंसिलिंग से जुड़े तमाम कार्य सरल हो जायेंगे. उन्होंने रेल अधिकारियों व कर्मचारियों को रेल नेट का बेहतर उपयोग करने का सुझाव दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >