आज भी बंद रहेंगीं शहर की ज्वेलरी दुकानें

व्यवसायियों ने चाईबासा ज्वेलरी एसोसिएशन का किया बहिष्कार चक्रधरपुर के कारोबारियों ने चाईबासा में शुरू कराया आंदोलन चाईबासा : स्वर्ण आभूषण पर एक फीसदी एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध में ज्वेलरी कारोबारियों के देशव्यापी आंदोलन के समर्थन में चाईबासा के ज्वेलरी व्यवसायियों ने बुधवार से दो दिन दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है. गुरुवार […]

व्यवसायियों ने चाईबासा ज्वेलरी एसोसिएशन का किया बहिष्कार

चक्रधरपुर के कारोबारियों ने चाईबासा में शुरू कराया आंदोलन
चाईबासा : स्वर्ण आभूषण पर एक फीसदी एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध में ज्वेलरी कारोबारियों के देशव्यापी आंदोलन के समर्थन में चाईबासा के ज्वेलरी व्यवसायियों ने बुधवार से दो दिन दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है. गुरुवार को भी चाईबासा की ज्वेलरी दुकानें बंद रहेंगीं. ज्ञात हो कि आमबजट में एक्साइ ड्यूटी बढ़ाने की घोषणा के साथ देश भर में ज्वेलरी कारोबारी आंदोलन कर रहे हैं. वहीं चाईबासा मुख्यालय में अब तक ज्वेलरी दुकानें खुली हुई थी.
चक्रधरपुर के ज्वेलरी कारोबारी श्याम मेहता, सुरेश बर्मण बुधवार को चाईबासा पहुंचकर यहां के ज्वेलरी व्यवसायियों से मिले. उन्होंने चाईबासा के ज्वेलरी कारोबारियों को आंदोलन में शामिल किया. पश्चिम सिंहभूम मुख्यालय में ज्वेलरी एसोसिएशन चाईबासा की शिथिलता पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए चक्रधरपुर के व्यवसायियों ने कहा कि संगठन ज्वेलरी व्यवसायियों के हित के प्रति पूरी तरह से निष्क्रिय है. चाईबासा के अधिकतर ज्वेलरी व्यवसायियों ने चाईबासा ज्वेलरी एसोसिएशन से नाता तोड़ते हुए उसके सभी कार्यक्रम का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >