नवोदय विद्यालय से ~2.3 लाख के लैपटॉप उड़ाये
स्मार्ट क्लास के लिये आये थे 41 लैपटॉप
प्राचार्य कक्ष की दो अलमारी में रखे गये थे 40 लैपटॉप
चाईबासा : कैलेंडे स्थित जवाहर लाल नवोदय विद्यालय में स्मार्ट क्लास के लिये आये 41 लैपटॉप में से 2.31 लाख रुपये के चार लैपटॉप चोरी गये. घटना झींकपानी थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित स्कूल में हुई. इससे पुलिस कि सक्रियता पर सवाल उठने लगे हैं. स्कूल के प्राचार्य अवधेश कुमार सिंह ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस घटना में स्कूल के किसी व्यक्ति के हाथ होने का अनुमान लगा रही है. पुलिस ने स्कूल के कई लोगों से पूछताछ की है.
