चक्रधरपुर : बुधवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में समेकित बाल विकास सेवाओं की व्यवस्था सुदृढ़ीकरण एवं पोषाहार में सुधार परियोजना के तहत झारखंड स्तरीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी इंदु प्रभा खलको, सृजन महिला विकास मंच की सचिव नरगिस खातून आदि उपस्थित थी. शिविर में उपस्थित एएनएमों को जानकारी देते हुए सीडीपीओ इंदु प्रभा खलको ने कहा कि प्रसव से तुरंत पहले और प्रसव के तुरंत बाद महिलाओं का गृह भेंट, अस्पताल में प्रसव करवाने की तैयारी,
अस्पताल में अच्छी तरह सभी व्यवस्था करने, वाहन एवं उनके फोन नंबर हमेशा अपने पास रखने, मां और बच्चे के लिए कपड़ा रखने, जरूरी कागजात, नया ब्लेड और साफ धागा व साबुन रखने, एनीमिया, कम उम्र में शादी, स्तनपान की कमी, ज्यादा उम्र में विवाह, घर में प्रसव, पोस्ट मार्टम हेमरेज, हाई बीपी, यूरिन में ज्यादा प्रोटीन, साधन का अभाव, साफ-सफाई, पूरक पोषाहार, अनौपचारिक शिक्षा, टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच, संदर्भ सेवा, स्वास्थ्य एवं पोषण शिक्षा की विस्तृत जानकारी दी गयी.
