आंदोलन. तीन जिलों के मनरेगाकर्मियों ने निकाली रैली, धरना-प्रदर्शन

सरकार के खिलाफ बुलंद की आवाज चाईबासा : प्रमंडलीय स्तर पर मंगलवार को मनरेगाकर्मियों ने जिला समाहरणालय से रैली निकाली, जो घंटा घर, पोस्टऑफिस चौक, सदर थाना, मुफस्सिल थाना, बड़ी बाजार, सुपलसाई होते हुए आयुक्त कार्यालय के समक्ष पहुंच कर धरना-प्रदर्शन किया गया. सरकार के खिलाफ नारा लगाते मनरेगाकर्मियों ने जोरदार तरीके से अपनी पांच […]

सरकार के खिलाफ बुलंद की आवाज

चाईबासा : प्रमंडलीय स्तर पर मंगलवार को मनरेगाकर्मियों ने जिला समाहरणालय से रैली निकाली, जो घंटा घर, पोस्टऑफिस चौक, सदर थाना, मुफस्सिल थाना, बड़ी बाजार, सुपलसाई होते हुए आयुक्त कार्यालय के समक्ष पहुंच कर धरना-प्रदर्शन किया गया. सरकार के खिलाफ नारा लगाते मनरेगाकर्मियों ने जोरदार तरीके से अपनी पांच सूत्री मांगों और हीरालाल महतो की तत्काल रिहाई की आवाज बुलंद की. रैली में तीनों जिले पश्चिमसिंहभूम,
पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसांवा जिला से भारी संख्या में मनरेगाकर्मी जुटे थे.
आयुक्त कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन उपरांत प्रमंडलीय सभा में तब्दील हो गयी. मौके पर तीनों जिलों से आये मनरेगाकर्मियों ने अपनी मांगों को उठाया. कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकू द्वारा सभा को अपना समर्थन दिया. मौके पर शंकर सतपथी, सावन सोय, सखी मुंडा, मनोज, शंभू गोप आदि कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >