हेडफोन लगा पार कर रहा था ट्रैक, मालगाड़ी से कटा

गवा : मालगाड़ी की चपेट में आने से गुवा के सेवा नगर निवासी करण गुच्छाइत (20) की मंगलवार सुबह मौत हो गयी. घटना के दौरान मृतक कान में हेडफोन डाला रेलवे लाइन पार कर रहा था. इसी दौरान मालगाड़ी की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हाे गयी. घटना सुबह करीब पांच […]

गवा : मालगाड़ी की चपेट में आने से गुवा के सेवा नगर निवासी करण गुच्छाइत (20) की मंगलवार सुबह मौत हो गयी. घटना के दौरान मृतक कान में हेडफोन डाला रेलवे लाइन पार कर रहा था. इसी दौरान मालगाड़ी की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हाे गयी. घटना सुबह करीब पांच बजे की है. घटना के समय मालगाड़ी जामदा से गुवा की ओर आ रही थी. घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दे दी गयी. मृतक के परिजनों ने बताया कि करण की दिमागी हालत ठीक नहीं थी. वह स्वीपर का काम करता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >