खरसावां मॉडल कॉलेज:8 गेस्ट शिक्षक नियुक्त

चाईबासा. खरसावां महिला मॉडल कॉलेज में आठ विषयों के लिए गेस्ट शिक्षक की नियुक्त की गयी. इसमें इतिहास में माला कुमारी, पॉलिटिकल साइंस में ओम प्रकाश साहू, अंग्रेजी में डॉ सुतोपा विश्वास, हिंदी में अंजू कुमारी, समाज शास्त्र में डॉ मामता कुमारी, अर्थशास्त्र में डोली कुमारी, हो में बिरसा हांसदा तथा कुड़माली में धमेंद्र महतो […]

चाईबासा. खरसावां महिला मॉडल कॉलेज में आठ विषयों के लिए गेस्ट शिक्षक की नियुक्त की गयी. इसमें इतिहास में माला कुमारी, पॉलिटिकल साइंस में ओम प्रकाश साहू, अंग्रेजी में डॉ सुतोपा विश्वास, हिंदी में अंजू कुमारी, समाज शास्त्र में डॉ मामता कुमारी, अर्थशास्त्र में डोली कुमारी, हो में बिरसा हांसदा तथा कुड़माली में धमेंद्र महतो को नियुक्त किया गया है. विवि ने सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. प्राचार्या डॉ स्पाकलीन देई ने कहा कि आर्ट्स में 59 तथा कॉमर्स में एक विद्यार्थी ने एडमिशन लिया है.
समाजशास्त्र विभाग में सेमिनार
चाईबासा. कोल्हान विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग में सोमवार को एक दिवसीय सेमिनार किया गया. इसका विषय ‘समाजशास्त्र का उद्देश्य मानवता का विकास करना है’ है.
विभागाध्यक्ष प्रो शिव कुमार सिंह की अध्यक्षता में सेमिनार हुआ. इसमें मुख्य अतिथि सोशल साइंस डीन सह इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ आशा मिश्रा व विशिष्ठ अतिथि अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ डीके मिश्रा थे. भौतिकी विभागाध्यक्ष व गणित विभागाध्यक्ष डॉ डीआर कुईरी ने अपने विचार रखे. संचालन ज्योति कुमारी व नेहा कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >